
मेंहदीपुर मे बाबा तेरा धाम बना संकटमोचन
नाम धरा।
संकटमोचन नाम धरा बाबा संकटमोचन नाम धरा।
मेंहदीपुर मे…।
संग मे तेरे भैरों चले।
प्रेतराज का दरबार लगे।
वहां संकट करते हा हाकार संकटमोचन नाम धरा।
मेंहदीपुर मे…।
दूर दूर से यात्री आवै।
बाबा तेरै अर्जी लगावै।
सबकी अर्जी तु सुनना संकटमोचन नाम धरा।
मेंहदीपुर मे…।
दुखिया बाबा तेरे दर आवै।
कोई बिमारी कोई संकट लयावै।
तुम सबके संकट दूर करो संकटमोचन नाम धरा।
मेंहदीपुर मे…।
चारों और तेरा डंका बाज रहा।
भूत प्रेत तेरे नाम से कापें।
सबका बेड़ा पार करो संकटमोचन नाम धरा।
मेंहदीपुर मे…।
0 Comments