मधुबन मे भोलेनाथ आ गए नारी बनके।

नारी बनके गुजरिया बनके।

मधुबन मे…।

पैरों मे तो पायल पहन लई।

महावर लगा लई लाल आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

हाथों मे तो चुड़ियां पहन ली।

मेंहदी लगा लई लाल आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

कानों मे तो झुमके पहन लिए।

गले मे हरवा लाल आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

बिन्दियां लगाई टीका लगाया।

जटाओ का जुड़ा बनाए आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

अंगो मे तो लहंगा पहन लिया।

चुनरी से घुंघटा निकाल आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

ठुमक ठुमक चले चाल मतवाली।

गौरा को ले लिया साथ आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

जब कृष्ण की बजे बासुरिया।

झूम झूम नाचे भोलेनाथ आ गए नारी बनके।

मधुबन मे…।

इस भजन की अन्य रिकॉर्डिंग

Categories: Shiv bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *