
माँ दुर्गे तुम्हें आना होगा आकर दर्श दिखाना होगा।
बैठ शेर पर मैया तुम्हें आना होगा।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
धूप दीप पूजा पाठ क्या होता है जानु ना।
पर माँ दुर्गा पूजा किए बिना मानु ना।
कैसे रिझाऊँ ये बताना होगा आकर दर्श दिखाना होगा।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
धजा नारियल पान सुपारी मैया मै ले आई हू।
कैसे चढाऊँ मैया ये भी मै जानु ना।
करने स्वीकार मैया आना होगा आकर दर्श दिखाना होगा।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
लाल-लाल चुनरी पे गोटा लगाया है।
बागों से हरी-हरी मेहंदी ले आई हू।
हाथों पे मेहंदी लगानी होगी आकर दर्श दिखाना होगा।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐💐।
माँ के बिना घर आंगन सब खाली है।
आज सभा मे तुमको आना माँ जरूरी है।
माँ बेटी का रिश्ता निभाना होगा आकर दर्श दिखाना होगा।
माँ दुर्गे💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments