कौन जगेगा सारी रात माँ के जगराते मे।

माँ के जगराते मे गणपति आए।

गणपति आए संग रिद्धि सिद्धि लाए।

लड्डू बटेंगे सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐।

माँ के जगराते मे विष्णु जी भी आए।

विष्णु जी भी आए संग लक्ष्मी जी को लाए।

चक्र चलेगा सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐💐।

माँ के जगराते मे शंकर जी भी आए।

शंकर जी भी आए संग गौरा जी को लाए।

डमरु बजेगा सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐💐।

माँ के जगराते मे राम जी भी आए।

राम जी भी आए संग सीता जी को लाए।

धनुष चलेगा सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐💐।

माँ के जगराते मे कृष्ण जी भी आए।

कृष्ण जी भी आए संग राधा जी को लाए।

बंशी बजेगी सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐💐।

माँ के जगराते मे गुरु जी भी आए।

गुरु जी भी आए संग संगत भी लाए।

किर्तन चलेगा सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐💐।

माँ के जगराते मे ब्रह्मा जी भी आए।

ब्रह्मा जी भी आए संग सरस्वती (ब्रह्माणी) को लाए।

वेद पढेंगे सारी रात माँ के जगराते मे।

कौन जगेगा💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *