
कार्तिक मे क्या क्या करोगी सुन लो मेरी बहना।
सबसे पहले शरद पुर्णिमा।
खीर भोग लगाओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
फिर आऐगी करक चतुर्थी।
सौभाग्य वर पाओगी सुन लो मेरी बहना ।
कार्तिक मे…।
फिर आऐगी अहोई अष्टमी।
बेटा को व्रत कर लेओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…8…।
धनतेरस बहना फिर आऐगी।
आटे का चौमुख जलाओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
फिर आऐगी छोटी दिवाली।
फिर आऐगी नरक चतुर्दशी।
यम को दीप दिखाओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
फिर आऐगी लक्ष्मी पूजा।
लक्ष्मी पूजा गणेश जी की पूजा।
लक्ष्मी को खूब मनाओ री सुन लो मेरी बहना।
पूजा पाठ कराओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
अब कर लो गिरीराज जी कि पूजा।
कच्चा पक्का भोग लगाओ री सुन लो मेरी बहना।
दूध की धार चढाओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
भैया दौज कि कहानी सुनकर।
भैया को तिलक लगाओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
अब आऐगी गोपाष्टमी।
गैया की पूजा कराओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
अब आऐगी आवला नौमी।
आवले कि पूजा कराओ री सुन लो मेरी बहना।
कार्तिक मे…।
आ जाओ करो तुलसी पूजा।
आज आ गई है देवउठानी।
अरे घर के देव उठाओ री करो तुलसी कि पूजा।
तुलसी का ब्याह रचाओ री करो तुलसी कि पूजा।
कार्तिक मे…।
कार्तिक पुर्णिमा को कार्तिक पूरा।
अब आ गई है कार्तिक पुर्णिमा।
गंगा स्नान कराओ री सुन लो मेरी बहना।
भूखों को भोजन कराओ री सुन लो मेरी बहना।
दान और पण्य कराओ री सुन लो मेरी बहना।
0 Comments