भजन के बारे में

सवाल-जवाब वाला कृष्ण भजन — ‘कन्हैया प्रेम की बंसी बजा दोगे तो क्या होगा’। भक्त पूछता है कि धरती, अंबर, माता-पिता और बहन क्यों बनाए, और उत्तर में जीवन के हर रिश्ते का अर्थ समझाया गया है।

कब गाया जाता है: जन्माष्टमी, कृष्ण कीर्तन और सत्संग में।

मुखड़ा (Hinglish): Kanhaiya prem ki banshi baja doge to kya hoga.

भजन के बोल

कन्हैया प्रेम की बंशी बजा दोगे तो क्या होगा।

बजा दोगे तो क्या होगा बजा दोगे तो क्या होगा।

कन्हैया…।

ये धरती क्यों बनाई है ये अम्बर क्यों बनाया है।

ये दुनिया क्यों बनाई बता दोगे तो क्या होगा।

ये धरती रहने के लिए ये अम्बर ढकने के लिए।

ये दुनिया मतलब के लिए बता दोगे तो क्या होगा।।

कन्हैया…।

ये माता क्यों बनाई है ये पिता क्यों बनाया।

ये बहना क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा।

कन्हैया…।

ये माता सेवा के लिए ये पिता नाम के लिए।

ये बहना दान के लिए बता दोगे तो क्या होगा।

कन्हैया…।

ये पाप क्यों बनाया है ये पुण्य क्यों बनाया है।

ये दान क्यों बनाया है बता दोगे तो क्या होगा।

ये पाप भोगने के लिए ये पुण्य मोक्ष के लिए।

ये दान पाने के लिए बता दोगे तो क्या होगा।

कन्हैया…।

ये गंगा क्यों बनाई है ये यमुना क्यों बनाई है।

ये सरयू क्यों बनाई है बता दोगे तो क्या होगा।

ये गंगा नहाने के लिए ये यमुना पीने के लिए।

ये सरयू बहने के लिए बता दोगे तो क्या होगा।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *