कमल के फूल के अन्दर लियो अवतार राधे ने

लियो अवतार राधे ने-2।

कमल के फूल…।

गए बृषभानु यमुना पे किया स्नान यमुना मे।

दिखा है फूल जब उनको लियो अवतार राधे ने।

कमल के फूल…।लियो अवतार…।

कमल के फूल…।

उठाया फूल हाथों मे प्रकट हुई राधा प्यारी है।

देख मुस्काए बृषभानु जी लियो अवतार राधे ने।

कमल के फूल…।लियो अवतार…।

कमल के फूल…।

गए बरसाने नगरी मे बताया हाल कीर्ति को।

वो हर्षित हो गई मैया लियो अवतार राधे ने।

कमल के फूल…।लियो अवतार…।

कमल के फूल…।

गोद मे माता ने लीनी लगाया और सीने से।

देखती रह गई मैया लियो अवतार राधे ने।

कमल के फूल…।लियो अवतार…।

कमल के फूल…।

बधाई घर घर बाज रही छाई है खुशियां बरसाने।

बाटँ रहे थाल मोतियन के आज बरसाने नगरी मे।

कमल के फूल…।लियो अवतार…।

कमल के फूल…।

Categories: Radha bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *