
जम्मू की टिकट कटा दे मेरे लांगुर।
बैठ रेल मै जाऊंगी मेरा मन नहीं लगता।
माँ के दर्शन पाउंगी मै मैया की दिवानी।
सोने का गडवा गंगाजल पानी।
माँ के चरण धुलाउंगी मेरा मन नहीं लगता।
जम्मू की टिकट…।
हाथ कटोरी केसर रोली।
माँ के तिलक लगाउंगी मेरा मन नहीं लगता।
जम्मू की टिकट…।
लाल लाल चोला मैया लाल लाल चुनरी।
जाके माँ को उढाउंगी मेरा मन नहीं लगता।
जम्मू की टिकट…।
पान सुपारी मैया धजा नारियल।
माँ को भेट चढाउंगी मेरा मन नहीं लगता।
जम्मू की टिकट…।
मेवा मिश्री हलवा छोले।
माँ को भोग लगाउंगी मेरा मन नहीं लगता।
जम्मू की टिकट…।
0 Comments