जगत रखवाला ये मुरली वाला।

लट घुंघराली काली काली।

मोर मुकुट वाला ये मुरली वाला।

जगत रखवाला…।

नैन कटीले नीले नीले।

चंदन के तिलक वाला ये खाटू वाला।

जगत रखवाला …।

होंठ हैं पतले बोल रसीले।

वो काली कमली वाला ये खाटू वाला।

जगत रखवाला…।

वृन्दावन मे रास रचावे।

वो राधा का घरवाला ये मुरली वाला।

अहलावती को लाला ये खाटू वाला।

जगत रखवाला…।

तन पीतांबर हाथ मुरलिया।

बैजंती माल वाला ये मुरली वाला

जगत रखवाला …।

कमर करधनिया पैरों में पायलिया।

वह टेढ़ी चाल वाला ये मुरली वाला।

जगत रखवाला …।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *