जब जब भी संकट का मुझ पर घेरा होता है।

मेरे दरवाजे पे हनुमान का पहरा होता है।

जबसे आए घर मे मेरे घर के संकट भाग गए।

हम तो सोए थे गहरी नींद मे हनुमानजी जाग रहे।

हर गली हर कुचे पे इनका पहरा होता है।

मेरे दरवाजे पे💐💐💐💐💐💐💐।

मुझसे ज्यादा चिंता करते ये मेरे परिवार की।

करते है रखवाली हरदम ये मेरे घरबार की।

जपते जपते नाम इन्हीं का सवेरा होता है।

मेरे दरवाजे पे💐💐💐💐💐💐💐।

श्री राम का सेवक है ये भगतो का रखवाला है।

इसकी महिमा बहुत बडी है इसका खेल निराला है।

भगतो से भगवान का रिश्ता गहरा होता है।

मेरे दरवाजे पे💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *