
जान दे री माँ मेरा भोला री लड़ेगा।
भोला री लड़ेगा मेरा शंकर जी लड़ेगा।
जान दे…।
नन्दी नै नहवां आई सर्पों नै जगा आई।
नादिया श्रृंगार मेरा कौन करेगा।
जान दे…।
भंगिया तो मै घोट आई कुण्डी सोटा धोय आई।
जान दे री माँ लोटा कौन भरेगा।
जान दे…।
तेरी मै सुन चाली अपनी मै कह चाली।
एक रात डट चाली जाना री पड़ेगा।
जान दे…।
भोले जी का डमरु बाजे गौरा जी की पायल बाजे।
चरणों मे शीश तो नवाना ही पड़ेगा।
जान दे…।
भोला री…।जान दे…।
0 Comments