
गौरा तेरे लाला को सबसे पहले मनाते है।
गंगाजल लाते है -2फिर चरण धुलाते है।
गौरा तेरे लाला को-2 चौकी पर बैठाते है।
गौरा तेरे लाला…।
दूध से नहलाते है-2और मुकुट पहनाते है।
गौरा तेरे लाला को-2हम तिलक लगाते है।
गौरा तेरे लाला…।
बागों मे जाते है-2और फूल तोड़ लाते है।
गौरा तेरे लाला को-2 हम माला पहनाते है।
गौरा तेरे लाला…।
कुण्डल पहनाते है-2और पायल पहनाते है।
गौरा तेरे लाला को-2 हम खूब सजाते है।
गौरा तेरे लाला…।
लड्डू मंगवाते है-2और थाल सजाते है।
गौरा तेरे लाला को-2हम भोग लगाते है।
गौरा तेरे लाला…।
0 Comments