
गौरा सारी दुनिया मनावे तेरे लाल को।
मनावे तेरे लाल को मनावे तेरे लाल को।
गौरा सारी…।
उसे मनाने ब्रह्मा जी आए।
ब्रह्माणी को संग मे लाए।
हो वेदो के रचिया मनावे तेरे लाल को।
गौरा तेरे…।
उन्हे मनाने विष्णु जी आए।
लक्ष्मी माँ को साथ लै आए।
हो जग के रचईया मनावे तेरे लाल को।
गौरा…।
उन्हें मनाने राम जी आए।
सीता माँ को साथ ले आए।
हो धनुष के तुरइया मनावे तेरे लाल को।
गौरा …।
उन्हें मनाने श्याम जी आए।
राधा रानी साथ ले आए।
हो मुरली के बजइया मनावे तेरे लाल को।
गौरा…।
उन्हें मनाने संगत आई।
ढोलक चिमटा संग मे लाई।
हो दे दो जी बधाइयाँ मनावे तेरे लाल को।
गौरा…
0 Comments