एक हार बना माली मेरी माँ पहनाना है।

पट खोल पुजारी रे माँ के दर्शन।

हाथ मे लौटा गंगाजल पानी।

पट खोल पुजारी रे माँ के चरण धुलाने है।

एक हार💐💐💐।पट खोल💐💐💐💐।

हाथ मे मेरे रोली चंदन।

पट खोल पुजारी रे माँ को तिलक लगाना है।

एक हार💐💐💐।पट खोल💐💐💐💐।

हाथ मे मेरे दिया और बाती।

पट खोल पुजारी रे माँ की ज्योत जलानी है।

एक हार💐💐💐।पट खोल💐💐💐💐।

हाथ मे मेरे नारियल चुनरी।

पट खोल पुजारी रे माँ की भेट चढानी है।

एक हार💐💐💐।पट खोल💐💐💐💐।

हाथ मे मेरे हलवा पूरी।

पट खोल पुजारी रे माँ को भोग लगाना है।

एक हार💐💐💐।पट खोल💐💐💐💐।

हाथ मे मेरे ढोल मंजीरा।

पट खोल पुजारी रे माँ को भेट सुनानी है।

एक हार💐💐💐💐।पट खोल💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *