
दुर्गे महारानी नमो:-नमो:।
जगमग-जगमग ज्योत तुम्हारी।अष्ट भुजा माँ शेरोवाली।
बिगड़ी बणानी नमो:-नमो:।
दुर्गे महारानी💐💐💐💐💐💐💐।
मैया के सिर मुकुट विराजे।तेरे भवन मै बाजे नगाड़े।
रात जगाणी नमो:-नमो:।
दुर्गे महारानी💐💐💐💐💐💐💐।
ब्रह्मा विष्णु तेरे गुण गावे।बजंरग भैरों टहल बजावै।
तरण तारणी नमो:-नमो:।
दुर्गे महारानी💐💐💐💐💐💐💐।
ज्ञान ध्यान बुद्धि की दाता।बैठो कन्ठ रुक सरस्वती माता।
विणा बजाणी नमो:-नमो:।
दुर्गे महारानी💐💐💐💐💐💐💐।
ऋषि मुनि सन्त करै तेरी भक्ति।आदि अन्त तु ही माँ शक्ति।
शिव पटरानी नमो:-नमो:।
दुर्गे महारानी💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments