
दिल मेरा ले गया सावरिया ओढ के
काली कामलिया।
या मीरा तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए।
प्याले पे आज सावरिया ओढ के
काली कामलिया।
ओए दिल मेरा…।
या द्रौपदी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए।
चीर पे आजा सावरिया ओढ के
काली कामलिया।
ओए दिल मेरा…।
ये अर्जुन तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए।
गीता ज्ञान सुना जा सावरिया ओढ के
काली कामलिया।
ओए दिल मेरा…।
या भिलनी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए।
बेरों मे आजा सावरिया ओढ के
काली कामलिया।
ओए दिल मेरा…।
ये नरसी तुझे पुकारे रो रो के नीर बहाए।
भात भरा जा सावरिया ओढ के
काली कामलिया।
ओए दिल मेरा…।
0 Comments