चीज बडी अनमोल जगत मै मोल चुकाया ना जाता।

जननी माँ का कभी किसी पर कर्ज चुकाया ना जाता।

ब्रह्मा जी ने सृष्टि रचाई -2 विष्णु पालनहार बने

शिवशंकर जी रक्षा करते सबके रक्षण हार बने।

नर नारी दोनों मिलकर के-2 सृष्टि के अवतार बने

अलग अलग है हक दोनों का कुदरत के अनुसार बने।

माँ का हक है जन्म देन का-2 यह हक बाटा ना जाता

जननी माँ का कभी किसी पर कर्ज चुकाया ना जाता।

नौ महिने तक रखा गर्भ मै-2 कष्ट बहुत ही सहती माँ

ना उठ पाए ना बैठा जाए दुख बहुत ही सहती माँ

कभी बैद कभी दाई कै-2 भागी भागी फिरती माँ

काल घड़ी मै मौत निशानी नहीं मरने सै डरती माँ।

अपने तन से खून बहाती-2 खून बटाया ना जाता

जननी माँ का कभी किसी पर कर्ज चुकाया ना जाता।

बालक को सुखे मै रखती-2 खुद गीले मै सोती माँ

दिन मै बीस पोतड़े बदले खुद मैले मै रहती माँ।

ले गोदी मै लोरी गाती-2 दो दो घण्टे खड़ी रहे

अपने जिगर का दूध पिलावै अमृत की झड़ी लगी रहे।

पाल पोस कर बडा करा हे-2 कर्ज भुलाया ना जाता

जननी माँ का कभी किसी पर कर्ज चुकाया ना जाता।

एक चांद अम्बर मै खिल रहा-2 जिसके लाख सितारे हो

माँ को सब ही प्यारे लगते बेटा हो चाहे बेटी हो।

माँ का मोह ना छुटया करता-2 साथ रहे चाहे न्यारे हो

ममता का रस सब पर लुटाती मीठे हो चाहे खारे हो।

माँ का दर्जा राम बराबर-2 राम रुसाया ना जाता

जननी माँ का कभी किसी पर कर्ज चुकाया ना जाता।

पूत घूप मै रह जाए कैसे-2 बरगद जैसी माँ घर मै

टोटा घर मे हो जाए कैसे लक्ष्मी जैसी माँ घर मै।

कृष्ण जी ये धन के भूखे-2 कामधेनु सी माँ घर मै

क्यों जाते हो मन्दिर मस्जिद अंदर बैठी माँ घर मै।

सरस्वती की कृपा हो जिस पर-2 सबसे गाया ना जाता

जननी माँ का कभी किसी पर कर्ज चुकाया ना जाता।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *