
भोले मेरी कुटिया मे आना पड़ेगा । आकर के दर्शन दिखाना पड़ेगा ।
तुम तो हो भगवन मै हूँ पुजारिन ।
पुजा वाला रिश्ता निभाना पड़ेगा ।
भोले मेरी …।
तुम हो भोले परमेश्वर स्वामी ।घट-घट के तुम अन्तरयामी। दासी को जलवा दिखाना पड़ेगा।
भोले मेरी …।
जन्म-जन्म की मै हूँ भटकी ।द्वारे तेरे आए अटकी ।
दासी को पार लगाना होगा।
भोले मेरी …।
द्वार तेरे आके मै मजबूर हो गई।दिल मेरा थाम गया आँख मेरी रो गई। दासी को रस्ता दिखाना पड़ेगा।
भोले मेरी …।
जिद्द है तुम्हारी तो जिद्द है हमारी।रुठे हुए भक्तों को मनाना पड़ेगा।
भोले मेरी …।
0 Comments