
भोले मै नहीं होती तैने कौन ब्यावह था ।
तु तो सिर पे जटा बढा रहा तु तो तन पै भस्म रमा रहा ।
तु तो कई दिना तक ना नहावे तैने कोन …।
भोले मै …।
तेरे लम्बे -लम्बे केश तेरे गले मे शेष । तेरा मोडा जैसा भेष तैने कौन …।
भोले मै …।
तु तो पीवे भांग धतूरा तेरा पर्वत उपर डेरा।तेरे संग भूता की टोली तैने कौन …।
भोले मै …।
तेरे मात पिता ना भाई तेरे धोरे कोन्या बाई । तेरे कोन्या महल अटारी तैने कौन ब्यावह था ।
भोले मै …।
गौरा क्यों रोपया चाला तैने चाहिए जुल्फा वाला ।
मेरे क्यो घालै थी माला मै तो साफ नाटगा ।
भोले मै …।
भोले तु तो अन्तरयामी सारे जग का स्वामी ।मैंने हसँ के करा मजाक तु तो बुरा मान गया ।
भोले मै …।
0 Comments