
बांकेबिहारी मुझको देना सहारा कही छुट जाए
ना दामन तुम्हारा।
तेरे सिवा दिल मे समाए ना कोई।
लगन का ये दीपक बुझाए ना कोई।
तु ही मेरी कस्ती है तु ही है किनारा
कही छुट जाए ना दामन तुम्हारा।
बांकेबिहारी…।
तेरे नाम का जाप करती रहू मै।
सुबह शाम तुझको रिझाती रहू मै।
तेरा नाम मुझको प्राणो से प्यारा।
कही छुट…।
बांकेबिहारी…।
तेरे रास्ते से हटाती है दुनिया।
इशारों से मुझको भुलाती है दुनिया।
समझु ना हरगिज मै दुनिया का इशारा।
कही छुट…।
बांकेबिहारी…।
बडी भूल की जो मै दुनिया मे आया।
मूल भी खोया मैंने ब्याज भी गवाया।
दुनिया मे मुझको ना भेजना दोबारा।
कही छुट…।
बांकेबिहारी…।
0 Comments