
बधाई हो बधाई मै तो ढोलक चिमटा लाई।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
पहला पहला न्योता मैंने गणपत जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आए।
वो तो भागे भागे आए।
रिद्धि सिद्धि संग लाए।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
दुजा दुजा न्योता मैंने ब्रह्मा जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आए।
वो तो भागे भागे आए।
संग मे ब्रह्माणी को लाए।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
तीजा तीजा न्योता मैंने भोले जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आए।
वो तो भागे भागे आए।
संग मे गौरा मैया लाए।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
चौथा चौथा न्योता मैंने मैया जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आई।
वो तो भागे भागे आई।
संग मे हनमत भैरों लाई।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
पाचवां पाचवां न्योता मैने राम जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आए।
वो तो भागे भागे आए।
संग मे सीता जी को लाए।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
छठा छठा न्योता मैंने श्याम जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आए।
वो तो भागे भागे आए।
संग मे राधा जी को लाए।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
सातवां न्योता मैंने सतगुरु जी को भेजा।
वो तो दौड़े दौड़े आए।
वो तो भागे भागे आए।
संग मे सारी संगत लाए।
मैंने न्योता दिया भगवान को।
बधाई हो बधाई…।मैंने न्योता…।
0 Comments