
अंजनी का लाला बडा मतवाला हवा मे उडता जाए रे मेरा राम दुलारा।
एक बार देखा मैंने अंजनी की गोद मे। मैया – मैया कहता जाए रे मेरा राम दुलारा ।
अजंनी का लाला …।
एक बार देखा मैंने उचे आकाश मे ।सुरज मुख मे दबाए रे मेरा राम दुलारा ।
अंजनी का …।
एक बार देखा मैनें क्षीर सागर पे ।सागर को पार लगाए रे मेरा राम दुलारा।
अंजनी का …।
एक बार देखा मैंने अशोक वाटिका मे । कंद मूल फल खाए रे मेरा लाल दुलारा।
अंजनी का …।
एक बार देखा मैंने लंका पुरी मे लंका को आग लगाए रे मेरा लाल दुलारा ।
अंजनी का …।
एक बार देखा मैंने पाताल पुरी मे । राम लखन दो पाए रे मेरा लाल दुलारा।
अंजनि का …।
एक बार देखा मैने लंका पुरी मे । विभिषण को राज दिलाया रे मेरा राज दुलारा।
अंजनी का …।
एक बार देखा मैंने अवधपुरी मे ।सीना फाड़ दिखाए रे मेरा राज दुलारा।
अंजनी का …।
0 Comments