
आओ हमारे घर मे पधारों-2
गजानन कर दो बेड़ा पार।
आओ हमारे घर मे पधारों-2
है आपका इंतजार गजानन कर दो…।
गौरी लाला अर्ज सुनो तुम।
राह निहारे कब से है हम।
तेरे दर्श को नैना तरसे-2
मत करना इंतजार गजानन कर दो…।
आओ हमारे घर मे पधारों-2
है आपका इंतजार गजानन कर दो…।
मुसक सवारी चढके आना।
सोए हमारे भाग जगाना।
मोदक का तेरा भोग लगाया-2
सजा दिया दरबार गजानन कर दो…।
आओ हमारे घर मे पधारों-2
है आपका इंतजार गजानन कर दो…।
सबसे पहले तुम्हें मनाए।
ब्रह्मा विष्णु तुमको ध्यावे।
देवों मे तुम देव बडे हो-2
गणपति सरकार गजानन कर दो…।
आओ हमारे घर मे पधारों-2
है आपका इंतजार गजानन कर दो…।
0 Comments