भजन के बारे में

माता रानी को भोग अर्पण करते समय गाया जाने वाला भजन — ‘आपकी वस्तु आपको अर्पण’। भक्त प्रार्थना करते हैं कि मैया चारों दिशाओं से आकर भोग स्वीकार करें और प्रसाद अमृत बन जाए, जिसे खाने वाले के रोग कट जाएँ।

कब गाया जाता है: माता की चौकी, जागरण और नवरात्रि में भोग लगाते समय।

मुखड़ा (Hinglish): Aao-aao Maiya ji bhog lagao Maiya ji, mera bhog karo sweekar.

भजन के बोल

आओ-आओ मैया जी भोग लगाओ मैया जी मेरा भोग करो स्वीकार आओ भोग लगाओ मैया जी।

आपकी वस्तु आपको अर्पण आकर भोग लगाओ मै वारी जाऊँ

आकर भोग लगाओ।

आओ-आओ…।

पूर्व पश्चिम उत्तर दक्षिण चारों दिशाओं से आओ मै वारी जाऊँ

चारों दिशाओं से आओ।

आओ-आओ…।

ऐसा भोग लगाओ मेरी मैया सब अमृत बन जाए मै वारी जाऊँ

सब अमृत बन जाए।

आओ-आओ…।

जो कोई इस भोग को खावे उसके रोग कट जाए मै वारी जाऊँ

हरी चरनन चित लाए ।

आओ-आओ…।

सब भक्तों की एक ही अर्जी आकर दर्श दिखाओ मै वारी जाऊँ

आकर दर्श दिखाओ।

आओ-आओ…।

Categories: Bhog bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *