आखें बन्द करु या खोलू गणपति दर्शन दे-दे देना।

दर्शन दे- देना हमे भी दर्शन दे-देना।

आखें बन्द…।

हम तो है बालक तेरे तु मेरा दाता है।

तेरे हाथ मे सारी दुनिया मेरे हाथ मे क्या है।

तुझको देखु मुझको ऐसा दर्पण दे देना।

आखें बन्द…।

मेरे अन्दर प्रभु कि लहरे रिश्ता है सदियों का।

जैसे एक रिश्ता होता है सागर से नदियों का।

करु साधना केवल मुझको साधन दे देना।

आखे बन्द…।

मेरी मांग बडी साधारण इसमे आते रहना।

हर एक सासं के पिछे अपनी झलक दिखाते रहना।

करु कामना केवल मुझको दर्शन दे देना।

आखें बन्द…।

दर्शन दे देना मुझे भी दर्शन दे दे देना।

आखें बन्द…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *