
कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी
कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।
पैदल-पैदल चल कर के मैं।
हरिद्वार तक जाऊंगी बम बम भोले गाउंगी।
कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।
कंधे पर मै कांवड़ धरुंगी।
गंगाजल मै उसमें भरूंगी।
नीलकंठ के मंदिर जाकर।
शिवजी को जल चढ़ाऊंगी बम बम भोले गाउंगी।
कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।
बेलपत्र, धतूरा और चंदन।
शिव शंकर को करूंगी अर्पण।
मस्तक पर मैं भस्म लगाकर।
डमरू की धुन पर नाचूंगी बम बम भोले गाऊंगी।
कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी।
भोलेनाथ की भक्ति में मै।
मगन आज हो जाऊंगी मै।
सारे जग के तारणहार।
शिवजी के गुण मैं गाऊंगी बम बम भोले गाऊंगी।
कावड़ लेने जाऊंगी, बम बम भोले गाऊंगी
0 Comments