
मैंने हरि मिलन की आस हो आस मै ग्यारस
व्रत करनै लागी।
सोमवार मन्दिर मै जाऊँ भोले
जी को दूध चढाऊँ।
भोले का सिर पे हाथ हो हाथ
चरणों मै शीश धरन लागी।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
मंगलवार बजरंगी मनाऊँ लड्डू
चुरमा का भोग लगाऊँ।
बजरंगी मेरे साथ हो साथ मेरी
सारी विपत मिटन लागी।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
बुधवार गणपत को मनाऊँ
रिद्धि सिद्धि को घर मै बुलाऊ।
मै करके सच्चा ध्यान हो ध्यान
माँ शारदा को याद करन लागी।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
गुरुवार सतगुरु को मनाऊ
हरि नाम की रटना लगाऊ।
गुरुदेव का सिर पे हाथ हो हाथ
गुरु ज्ञान से पार लगन लागी।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
शुक्रवार मैया को मनाऊँ
गुण मैया के पल पल गाऊँ।
मैया देगी अमर सुहाग सुहाग
मेरे सारे संकट मिटन लागे।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
शनिवार शनिदेव मनाऊं
बालाजी के दर्शन पाऊं।
माँ काली का सिर पे हाथ हो हाथ
मेरी नैया पार करन लागी।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
रविवार को पित्र मनाऊं
सूर्य देव अध्र्य चढाऊ।
पित्रों का सिर पे हाथ हो हाथ
मोहे सहज मे मुक्ति मिलन लागी।
मैंने राम मिलन की💐💐💐💐।
0 Comments