तेरी काया निर्मल हो जाएगी तु करले व्रत ग्यारस का।

तू कर ले व्रत ग्यारस का तू कर ले भजन हरि का,

तेरी काया निर्मल…।

क्यों बेटा बेटा करता है ।

यह बेटा साथ ना देता है।

बेटा बहुओं के हो जाएंगे तू 

कर ले व्रत ग्यारस का।

तेरी काया निर्मल…।

क्यों बहुएं बहुएं करता है।

यह बहुएं साथ ना देती हैं।

बहूऐ तो न्यारी हो जाएंगी तू 

कर ले व्रत ग्यारस का।

तेरी काया निर्मल…।

क्यों बेटी बेटी करता है ।

यह बेटी साथ ना देती हैं।

बेटी ससुराल चली जाएंगी तू 

कर ले व्रत ग्यारस का।

तेरी काया निर्मल…।

क्यों पोती पोते करता है।

यह पोते साथ ना देते हैं।

पोते परदेस चले जाएंगे तू 

कर ले व्रत ग्यारस का।

तेरी काया निर्मल…।

क्यों मेरा मेरा करता है ।

यहां पर कुछ भी नहीं तेरा है।

सब पढ़ा रही पर रह जाएगा तू 

कर ले व्रत ग्यारस का।

तेरी काया निर्मल…।

तू सतगुरु जी के गुण गा ले।

जीवन अपना तु सफल बना ले।

तू भव से पार उतर जाएगा तू कर

ले व्रत ग्यारस का।

तेरी काया निर्मल…।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *