
हो रही जय जयकार ग्यारस तेरे सतसंग मे।
सबका लिख दो नाम ग्यारस तेरे सतसंग मे।
पहला नाम गणपति का लिख दो।
संग मे रिद्धि सिद्धि का लिख दो।
हो जाए शुभ और लाभ ग्यारस तेरे सतसंग मे।
हो रही जय जयकार💐💐💐💐💐💐💐।
दुजा नाम ब्रह्मा विष्णु का लिख दो।
संग मे लक्ष्मी माँ का लिख दो।
सबके भरे भण्डार ग्यारस तेरे सतसंग मे।
हो रही जय जयकार💐💐💐💐💐💐💐।
तीजा नाम भोलेबाबा का लिख दो।
संग मे गौरा माता का लिख दो।
बिगड़े बन जाए काम ग्यारस तेरे सतसंग मे।
हो रही जय जयकार💐💐💐💐💐💐💐।
चौथा नाम मेरे राम जी का लिख दो।
संग मे सीता माता का लिख दो।
हनुमत उनके साथ ग्यारस तेरे सतसंग मे।
हो रही जय जयकार💐💐💐💐💐💐💐।
पाचवां नाम मेरे कान्हा का लिख दो।
संग मे राधा रुकमणी का लिख दो।
हम सब उतरै पार ग्यारस तेरे सतसंग मे।
हो रही जय जयकार💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments