
हे कोई आया हे जगत मै ईसा ज्ञान सुनाने वाला।
फूला के बहाने मै तो बागा मै गई थी।
हे मेरी डलड़ी बीच समा गया ईसा ज्ञान सुनाने वाला। हे कोई आया हे…।
कपड़ा के बहाने मै तो ताला पै गई थी।
हे मेरी चुन्दड़ी बीच समा गया ईसा ज्ञान सुनाने वाला। हे कोई आया हे…।
पानी के बहाने मै तो कुआ पै गई थी।
हे मेरी टोकनी बीच समा गया ईसा ज्ञान सुनाने वाला। हे कोई आया हे…।
सोने के बहाने मै तो महला मै गई थी।
हे मेरे तकिये बीच समा गया ईसा ज्ञान सुनाने वाला। हे कोई आया हे…।
पूजा के बहाने मै तो मन्दिर मै गई थी।
हे मेरी ज्योति बीच समा गया ईसा ज्ञान सुनाने वाला। हे कोई आया हे…।
सतसंग के बहाने मै तो सखियां मै गई थी।
हे मेरे हृदय बीच समा गया ईसा ज्ञान सुनाने वाला। हे कोई आया हे…।
0 Comments