राधे पूछ रही तुलसा से तुलसा कहा तेरी ससुराल।

तुलसा कहाँ तेरी ससुराल तुलसा कहाँ तेरी ससुराल।

राधे पूछ…।

नील गगन है पिता हमारे भागीरथी है माए।

वृन्दावन ससुराल हमारी कान्हा मेरे भरतार

राधे पूछ…।

मात यशोदा सास हमारी बहन सुभद्रा ननदी।

नन्दबाबा है ससुर हमारे जेठ हमारे बलराम

राधे पूछ…।

तुम तो राधे बगल विराजो पत्ती चढ़तीं मेरी।

मेरे बिना उन्हें भूख लगे ना भोग ना हो स्वीकार

राधे पूछ…।

इतना परिचय काफी है राधे कुछ बतलाऊ और।

इतना सुनकर राधा रानी खड़ी हुई है मौन

राधे पूछ…।

Categories: Tulsi Bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *