लाल जोड़े मे कैसी सरमाई रे ।

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।

जब तुलसा कि पीली चिट्ठी आई।

तो ब्रह्मा ने बाचं सुनाई रे 

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

जब तुलसा की लगन लिखाई।

तो नारद ने बांच सुनाई रे

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

जब तुलसा को हल्दी लगाई।

मैया लक्ष्मी ने हल्दी चढ़ाई रे

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

जब तुलसा के मेंहदी लगाई।

मैया गौरा जी ने हाथों से लगाई रे

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

जब तुलसा ने माला डाली।

मैया सरस्वती ने गाई बधाई रे

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

जब तुलसा के फेरे पड़ रहे।

अग्निदेव ने साक्षी करायी रे

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

जब तुलसा कि होवे विदाई।

विश्वकर्मा ने डोली सजाई रे

मेरी तुलसा दुल्हन बन आई रे।

लाल जोड़े…।मेरी तुलसा…।

अब सब कि आखें भर आई रे मेरी

तुलसा बन आई रे।

Categories: Tulsi Bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *