मेरे श्याम कहे बारम्बार व्रत करो ग्यारस का।
ये ग्यारस भिलनी ने करी थी।
उसके घर आए भगवान व्रत करो ग्यारस का।
मेरे श्याम कहे💐💐💐💐💐💐💐।
ये ग्यारस द्रौपदी ने करी थी।
उसका चीर बढाए भगवान व्रत करो ग्यारस का।
मेरे श्याम कहे💐💐💐💐💐💐💐।
ये ग्यारस मीरा ने करी थी।
उसके प्याले मै आए भगवान व्रत करो ग्यारस का।
मेरे श्याम कहे💐💐💐💐💐💐💐।
ये ग्यारस नरसी करी थी।
उसका भात भराए भगवान व्रत करो ग्यारस का।
मेरे श्याम कहे💐💐💐💐💐💐💐।
ये ग्यारस अर्जुन ने करी थी।
देखो गीता सुनाए भगवान व्रत करो ग्यारस का।
मेरे श्याम कहे💐💐💐💐💐💐💐।
ये ग्यारस यशोदा ने करी थी।
उनकी गोदी मे खेले भगवान व्रत करो ग्यारस का।
मेरे श्याम कहे💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments