तूने कौन से पुन्य किए राधे,जो श्याम 

तेरे घर आते है।

प्रभु बिन ही बुलाए आते है ।

राधे जब तू सोलह श्रिंगार करे।

हरी दर्पण आप दिखाते है ।

प्रभु बिन ही बुलाए आते है।

तूने कौन💐💐💐💐💐💐💐💐।

राधे जब तू पनिया भरण को चले।

हरी गागरी आप उठाते है ।

प्रभु बिन ही बुलाए आते है ।

तूने कौन💐💐💐💐💐💐💐💐।

राधे जब तू रास मे नृत्य करे।

हरी बासुंरी आप बजाते है।

प्रभु बिन ही बुलाए आते है।

तूने कौन 💐💐💐💐💐💐💐💐।

राधे जब तू अकड़ अकड़ के चले।

हरी तुम्हें मनाने आते है। 

प्रभु बिन ही बुलाए आते है।

तूने कौन 💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *