
तुम काली हो कल्याणी हो माँ जहाँ
जहाँ देखु तेरी योगमाया ।
हमनें ब्रह्मा के संग ब्रह्माणी देखी ।
हमने विष्णु के संग लक्ष्मी देखी ।
शिवशंकर कि तुम गौरारानी हो
माँ जहाँ जहाँ देखु तेरी योगमाया ।
तुम काली💐💐💐💐💐।
हमनें रामा के संग सीता देखी ।
हमनें लक्ष्मण के संग उर्मिला देखी ।
राजा दशरथ की तुम बहुरानी हो
माँ जहाँ जहाँ देखु तेरी योगमाया।
तुम काली💐💐💐💐💐💐।
हमनें गिरिधर के संग मीरा देखी ।
हमनें श्याम के संग रुकमणि देखी ।
प्यारे मोहन की तुम राधा रानी हो
माँ जहाँ जहाँ देखु तेरी योगमाया।
तुम काली💐💐💐💐💐💐।
हमनें हनुमत के संग भैरों देखा।
हमनें मैया के संग लांगुर देखा ।
सारे भक्तों की तुम रखवाले हो
माँ जहाँ जहाँ देखु तेरी योगमाया ।
तुम काली 💐💐💐💐💐💐💐💐।l
0 Comments