शेर की सवारी कर आना मेरी अम्बे भवानी।

अम्बे भवानी जगदम्बा भवानी

शेर की सवारी कर💐💐💐💐।

लाल लाल चुनरी मां ओढ़ के आना।

सोलह सिंगार मैया भूल नहीं जाना ।

सुंदर झलक दिखाना मेरी अंबे भवानी ।

अम्बे भवानी जगदम्बा भवानी।

शेर की सवारी💐💐💐💐💐।

बजरंगी को मैया साथ ले आना ।

 भैरव को भूल मत जाना ।

 कीर्तन की शोभा बढ़ाना मेरी अंबे भवानी।

अम्बे भवानी जगदम्बा भवानी।

शेर की सवारी 💐💐💐💐💐।

सुख समृद्धि मैया लेकर आना।

ज्ञान और शक्ति मैया भूल नहीं जाना।

वरदान हमको भी देना मेरी अंबे भवानी।

अम्बे भवानी जगदम्बा भवानी।

शेर की सवारी 💐💐💐💐💐।

नवरात्रों मे मैया मेरे घर आना।

केसर रोली का तिलक लगाना।

सुन्दर झलक दिखाना मेरी अंबे भवानी।

अम्बे भवानी जगदम्बा भवानी।

शेर की सवारी 💐💐💐💐💐।

कष्टों को हरना मां मंगल करना।

भक्तों की झोली मां खुशियों से भरना।

बिगड़ी मां सबकी बनाना मेरी दुर्गे भवानी।

अम्बे भवानी जगदम्बा भवानी।

शेर की सवारी 💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *