
सब देवो ने फूल बरसाएँ महाराज गजानन आए।
देवा कौन तुम्हारी माता हैं।और किसके लाल कहाए महाराज
गजानन आए।
सब देवो💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
देवा पार्वती मेरी माता है।और शिव जी के लाल कहाए
महाराज गजानन आए।
सब देवो💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
देवा किसकी तुम्हारी पूजा है।और किसका भोग लगाए
महाराज गजानन आए।
सब देवो💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
देवा धूप-दीप हमरी पूजा है।लडुअन का भोग लगाए
महाराज गजानन आए।
सब देवो💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
देवा किसकी तुम्हारी सवारी है।और किसके प्रथम कहाए
महाराज गजानन आए।
सब देवो💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
देवा मुसे कि असवारी है।और पृथ्वी पे प्रथम कहाए
महाराज गजानन आए।
सब देवो💐💐💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments