रघुपति राघव राजा राम पतित पावन सीता राम।  सीताराम-सीताराम भज प्यारे तु सीताराम।

रघुपति 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

भीड़ पड़ी भक्तों ने पुकारा कष्ट हरो प्रभु आप हमारा।तब दशरथ घर जन्मे राम पतित पावन सीताराम।

रघुपति 💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

ताड़का वन मे ताड़का मारी गौतम नारी अहिल्या तारी।सब ऋषियों के पूर्ण काम पतित पावन सीताराम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

जाय जनकपुर शिव धनुष तोड़ा जनकसुता से नाता जोड़ा।

कैसी सुन्दर जोड़ी राम पतित पावन सीताराम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

सीता ब्याह राम घर आई घर-घर आनन्द मंगल छाए।

माता कौशल्या को करें प्रणाम पतित पावन सीताराम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

राजतिलक की भई तैयारी केकैई माँ ने बात बिगाड़ी।

चौदह वर्ष गये वन मे राम पतित पावन सीताराम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

पंचवटी मे कुटिया बनाई सुरपनखा की नाक कटाई।

खरदुषण का किया संहार पतित पावन सीताराम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

जब से हरण हुआ सीता का मन मे ध्यान किया शंकर का।

तब से प्रकट हुए हनुमान मुख से निकला जम सिया राम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

लंका जाकर रावण मारा धरती माँ का भार उतारा।

सब देवो मे जय -जयकार पतित पावन सीताराम।

रघुपति💐💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

Categories: Ram bhajan

0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *