
पहले गुरु गणेश मनाऊँ।
धूप दीप और भोग लगाऊँ।
माथे तिलक सिन्दूर बाबा कष्ट करो सब दूर।
अन्न धन के थम देने वाले।
भूल भ्रम का खोलो ताला।
नित नित करै गणेश बाबा कष्ट करो सब दूर।
दूध पूत के थम देने वाले।
मनसा पूरी होए बाबा कष्ट करो सब दूर।
सिंह सवारी माई दुर्गा आवे।
गरुड़ चढ़े भगवान बाबा कष्ट करो सब दूर।
थाल भरा हीरा मोतियाँ का लाई।
हृदय ज्योत जलाऐ बाबा कष्ट करो सब दूर।
बुढी गावें राम लडावै।
बास बैकुण्ठा को जाए बाबा कष्ट करो सब दूर।
कन्या गावें घर वर पावे।
तरनी पुत्र खिलाए बाबा कष्ट करो सब दूर।
0 Comments