
मेरी खो गई राम की माला
बालाजी तेरे मन्दिर मे।
ये माला मेरे राम नाम की।
सुबह शाम मेरे भजन करनै की।
अब कोई ना ढुंढने वाला बालाजी तेरे मन्दिर मे।
मेरी खो गई …।
घर जाऊ तो मेरी सास लड़ेगी।
सास लड़ेगी मेरी ननद लड़ेगी।
मोहे धमकावै घरवाला बालाजी तेरे मन्दिर मे।
मेरी खो गई …।
संकट से अब आके उबारो।
संकट मोचन नाम तुम्हारो।
अब तु ही है रखवाला बालाजी तेरे मन्दिर मे।
मेरी खो गई …।
तुमसे तो बाबा लगन पुरानी।
तुमने बाबा ना पहचानी।
तु तो भूत भगाने वाला बालाजी तेरे मन्दिर मे।
मेरी खो गई …।
0 Comments