मेरे सतगुरु हरजाई मेरी सुध बुध बिसराई।

क्या मै करु कहा जाऊ कुछ समझ ना आता है

उडी रात कि नींद चैन नहीं दिल कोआता  है

मेरे सतगुरु💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

तुम भगतो के रखवाले रखवाले।

दीनों के नाथ सहारे हा सहारे।

जो भी शरण मे आया उनके काज सवारे।

वक्त मुसीबत का मुझसे अब सहा नहीं जाता है।

उडी रात की नींद चैन ना दिल को आता है।

मेरे सतगुरु💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

मेरी फसीं भवरँ मे नैया हा नैया।

ना दिखे कोई खिवैया हा खिवैया।

जर जर किस्ती के बन जाओ नाथ खिवैया।

मत देर करो मेरी टेर सुनो अब सहा ना जाता है

उडी रात की नींद चैन नहीं दिल को आता है।

मेरे सतगुरु💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

मुझे आज दुखो ने घेरा हा घेरा।

हुआ हाल बुरा अब मेरा हा मेरा।

वक्त मुसीबत मे अपनो ने मुखड़ा फेरा।

इतने दुख सहे मैंने अब तक और सहा ना जाता

उडी रात की नींद चैन नहीं दिल को आता है।

मेरे सतगुरु💐💐💐💐💐💐💐💐💐।

क्यों करते नाथ अवारी हा अवारी।

सुध लेलो आज हमारी हा हमारी।

अर्ज सुनो भगतो की सत्य अवतारी।

अब आ जाओ मत तरसाओ दम निकला जाता है

उडी रात की नींद चैन नहीं दिल को आता है।

मेरे सतगुरु💐💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *