मेरे गुरु जी का देश निराला।

कोई जाएगा किस्मत वाला।

कोई नहावे गंगा कोई नहावे यमुना।

मेरे गुरु जी का घाट निराला।

कोई नहाएगा किस्मत वाला।

मेरे गुरु जी💐💐।कोई जाएगा💐💐।

कोई जाए मन्दिर कोई जाए तीर्थ।

मेरे गुरु जी का आश्रम निराला।

कोई पहुचेगा किस्मत वाला।

मेरे गुरु जी💐💐।कोई जाएगा💐💐।

कोई पहने साड़ी कोई पहने धोती।

मेरे गुरु जी की चादर निराली।

कोई ओढेगा किस्मत वाला।

मेरे गुरु जी💐💐।कोई जाएगा💐💐।

कोई खाए लड्डू कोई खाए पेड़ा।

मेरे गुरु जी का भंडारा निराला।

कोई खाएगा किस्मत वाला।

मेरे गुरु जी💐💐।कोई जाएगा💐💐।

कोई पढे गीता कोई पढे भागवत।

मेरे गुरु जी का ज्ञान निराला

कोई पाऐगा किस्मत वाला।

मेरे गुरु जी💐💐।कोई जाएगा💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *