
जहाँ राम नाम रंग बरसे वहीं पे रम जाना
रे मनवा।
वहीं पे रम जाना रे मनवा-2।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
सुबह होत हरि सुमिरन करना।
गुरु चरणों मे शीश झुकाना।
प्रेम से ध्यान लगाना वहीं पे रम जाना
रे मनवा। वहीं पे रम जाना रे मनवा-2।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
जो तोहे मिल जाए संतो की संगत।
प्रेम से शीश झुकाना वहीं पे रम जाना
रे मनवा।वहीं पे रम जाना रे मनवा-2।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
जो तोहे मिल जाए गुरु की संगत।
प्रेम से सतसंग करना ज्ञान ले आना
रे मनवा।वहीं पे रम जाना रे मनवा-2।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
जो तोहे मिल जाए दुष्टों की संगत।
मुख से कुछ नहीं कहना मौन रह जाना
रे मनवा।वहीं पे रम जाना रे मनवा-2।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
गुरुवाणी का चिंतन करना।
अपना जीवन सफल बनाना वहीं पे रम जाना
रे मनवा।परम सुख पाना रे मनवा।
वहीं पे रम जाना रे मनवा।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
गुरु वचनों का पालन करना।
आवागमन मिटाना परम सुख पाना
रे मनवा।वहीं पे रम जाना रे मनवा-2।
जहाँ राम नाम💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments