है जन्मदिन तुम्हारा किशोरी ये बतादो हम कैसे मनाए।

ये बतादो हम कैसे मनाए-2।

है जन्मदिन तुम्हारा💐💐💐💐💐💐।

कढी चावल भी तुमको पसंद है और रबड़ी लगे तुमको प्यारी।

क्या अरबी की सब्जी बनाए ये बतादो हम कैसे मनाए।

है जन्मदिन तुम्हारा💐💐💐💐💐💐💐।

सखी ललिता तुमको पसंद है और विशाखा लगे तुमको प्यारी।

क्या मोहन को यहां पर बुलाए ये बतादो हम कैसे मनाए।

है जन्मदिन तुम्हारा💐💐💐💐💐💐💐।

ये वृंदावन भी तुमको पसंद है बरसाना लगे तुमको प्यारा।

क्या निधिवन मे उनको बुलाए ये बतादो हम कैसे मनाए।

है जन्मदिन तुम्हारा💐💐💐💐💐💐💐।

ये पीला तुमको पसंद है और नीला लगे तुमको प्यारा।

अपने रंग मे ही तुम हमको रंग लो ये बतादो हम कैसे मनाए।

है जन्मदिन तुम्हारा💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *