गुरु शरण मै आओ थम सतसंगी बन जाओ।

सतसंग तीर्थ सबसे चंगा।

यही है जमना यही है गंगा।

गोता रोज लगाओ थम सतसंगी बन जाओ।

गुरु शरण💐💐💐💐💐💐💐💐।

सतगुरु मिले तारने वाले।

काम क्रोध को मारने वाले।

नित उठ दर्शन पाओ थम सतसंगी बन जाओ।

गुरु शरण💐💐💐💐💐💐💐💐।

बडे भाग से नर तन पाया।

जन्म मरण मै फेर नहीं आवै।

किर्तन करो कराओ थम सतसंगी बन जाओ।

गुरु शरण💐💐💐💐💐💐💐💐।

समय अमोलक बीता जाता।

गया बखत मुड़कर नहीं आता।

घर घर प्रेम फैलाओ थम सतसंगी बन जाओ।

गुरु शरण💐💐💐💐💐💐💐💐।

गुरु श्री गोरखनाथ हमारे।

सच्चा ज्ञान बताने वाले।

उनके चरणों मे शीश झुकाओ थम सतसंगी बन जाओ।

गुरु शरण💐💐💐💐💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *