फरियाद मेरी सुनकर भोलेनाथ चले आना।

भोलेनाथ चले आना, भोलेनाथ चले आना।

मैं ध्यान धरु तेरा मेरी बिगड़ी बना जाना।

फरियाद मेरी सुनकर💐💐💐💐💐।

तुझे अपना समझ कर मैं फरियाद सुनाती हूं।

तेरे दर पर आकर मैं नित धूनी रमाती हूं।

क्यों भूल गए भगवान मुझे समझ के बेगाना।

फरियाद मेरी सुनकर💐💐💐💐💐।

मेरी नाव भंवर डोले तुम ही तो खिवैया हो।

जग की रखवाली हो तुम ही तो कन्हैया हो।

कर बैल सवारी तुम भव पार लगा जाना।

फरियाद मेरी सुनकर💐💐💐💐💐।

तुम बिन नहीं कोई मेरा नात सहारा है।

इस जीवन को मैंने तुम पर ही वारा है।

मर्जी है तेरी बाबा अब और ना तरसाना।

फरियाद मेरी सुनकर💐💐💐💐💐।

नैनों में भरे आंसू क्यों तरस नहीं खाते।

क्या दोष हुआ मुझसे प्रभु क्यों तुम ठुकराते।

अब कृपा करो बाबा सुनके मेरा अफसाना।

फरियाद मेरी सुनकर💐💐💐💐💐।


0 Comments

Leave a Reply

Avatar placeholder

Your email address will not be published. Required fields are marked *