
ऐसी किस्मत जगाओ भोले मेरे
मै तो रोज रोज आऊ दर तेरे।
तेरे गणपति पे वारी वारी जाऊ।
मै तो उनको प्रथम मनाऊ।
करो मंगल कार्य भोले मेरे
मै तो रोज रोज आऊ दर तेरे।
ऐसी किस्मत💐💐💐💐💐💐💐।
तेरी गौरा पे वारी वारी जाऊ।
मै तो उनको रोज मनाऊ।
करो अमर सुहाग भोले मेरे
मै तो रोज रोज आऊ दर तेरे।
ऐसी किस्मत💐💐💐💐💐💐💐।
तेरी गंगा पे वारी वारी जाऊ।
मै तो उसमे डुबकी लगाऊ।
काटो लख चौरासी फेरे
मै तो रोज रोज आऊ दर तेरे।
ऐसी किस्मत💐💐💐💐💐💐💐।
तेरे चरणों पे वारी वारी जाऊ।
मै तो उनको शीश झुकाऊ।
करो मन के दूर अंधेरे
मै तो रोज रोज आऊ दर तेरे।
ऐसी किस्मत💐💐💐💐💐💐💐।
तेरे डमरु पे वारी वारी जाऊ।
मै तो उसकी धुन मे खो जाऊ।
धरो शीश हाथ अब मेरे
मै तो रोज रोज आऊ दर तेरे।
ऐसी किस्मत💐💐💐💐💐💐💐।
0 Comments