
बोलिए ओ भोलेबाबा बोलिए जरा
एक बार अखियां खोलिए।
ना बोले तो भोलेबाबा गंगा बन जाऊंगी।
गंगा बन जाऊंगी जटा मे सज जाऊंगी।
तु फेर नाहवता डोलिए जरा एक बार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोले बाबा बोलिए जरा एक
बार अखियां खोलिए।
ना बोले तो भोलेबाबा चंदा बन जाऊंगी।
चंदा बन जाऊंगी माथे पे सज जाऊंगी।
तु फेर चमकता डोलिए जरा एक बार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोले बाबा💐💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा नाग बन जाऊंगी।
नाग बन जाऊंगी गले मे सज जाऊंगी।
तु फेर फुकारता डोलिए जरा एकबार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा डमरु बन जाऊंगी।
डमरु बन जाऊंगी हाथो मे सज जाऊंगी।
तु फेर बजावता डोलिए जरा एकबार खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा घुंघरू बन जाऊंगी।
घुंघरू बन जाऊंगी पैरों मे सज जाऊंगी।
तु छम छम करता डोलिए जरा एकबार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा भांग बन जाऊंगी।
भांग बन जाऊंगी तेरे भोग मे सज जाऊंगी।
तु फेर नशे मै डोलिए जरा एकबार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा गौरा बन जाऊंगी।
तु फेर मेरे संग संग डोलिए जरा एकबार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा गणपत बन जाउंगी।
गणपत बन जाउंगी गोदी मै बैठ जाउंगी।
तु फेर खिलावता डोलिए जरा एकबार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐💐।
ना बोले तो भोलेबाबा नन्दी बन जाउंगी।
नन्दी बन जाउंगी सवारी बन जाउंगी।
तु फेर घुमावता डोलिए जरा एकबार अखियां खोलिए।
बोलिए हो भोलेबाबा💐💐💐💐💐💐।
0 Comments