
भवानी मेरी सुन लेना फरियाद।
तेरे दर्श को अखिया तरसे।
बह रही अशुअन धार
भवानी मेरी सुन💐💐💐।
मैंने सुना तुम सबकी माता।
कोई ना खाली द्वार से जाता।
भर दो माँ मेरी झोली खाली-2
करती करुण पुकार
भवानी मेरी सुन💐💐💐।
चौकी लगाऊ मैया ज्योत जलाऊ।
लाल चुनरिया तुमको उढाऊ।
एकबार मेरे घर आ जाओ-2
विनती बारम्बार
भवानी मेरी सुन💐💐💐।
ऊची चढाई मैया चढ नहीं पाऊ।
सुन ले मैया मेरी विनती।
कोई तो राह दिखाओ मैया-2
कैसे आऊ द्वार
भवानी मेरी सुन💐💐💐।
आने को मन डोल रहा है।
जय माता की बोल रहा है।
अब तो दर्श दिखाओ महारानी-2
चरणों मे जाऊ बलिहार
भवानी मेरी सुन💐💐💐।
0 Comments