
भस्मासुर ने करी तपस्या यज्ञ रचाया बडा भारी
ओ बाबा भोले भंडारी ओ बाबा भोले भंडारी।
मंगना हो सो मांग भस्मासुर।
हुई तपस्या पूरी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
ऐसा दो वरदान शिव शंकर।
दुनिया पे पड़ जाए भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
जिसके सिर पर हाथ धरु उसकी जल जाए
काया सारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
भोले ने वरदान दे दिया।
भोले पे पड़ गया भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
भस्मासुर के छाया बेईमाना।
पार्वती है मेरी नारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
आगे आगे भोला पीछे भस्मासुर।
दौड़ लगाई बडी भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
भागत भागत तीन लोक मे।
मिल गए कृष्णा मुरारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
हाथ जोड़ शिव शंकर बोले।
जान बचाओ बनवारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
मोहिनी रुप धरा कृष्ण ने।
बन गए सुन्दर नारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
भस्मासुर की नजर पड़ी तुम।
बन जाओ नार हमारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
तेरी नार मै जब रै बनुंगी।
नाच दिखाओ बडा भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
ता ता थैया नाचनै लागे।
नाच दिखाया बडा भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
भस्मासुर तो नाचन लागे।
नाच दिखाया बडा भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
नाचत नाचत हाथ धरा लिया।
जल गई काया सारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
भस्मासुर तो जलन लाग रहे।
हसं रहे कृष्ण मुरारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
एक बात भोले हम भी कहेंगे।
सुन लो बात हमारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
सोच समझ वरदान दिया करो।
पड़े मुसीबत भारी ओ बाबा भोले भंडारी
ओ बाबा भोले भंडारी।
0 Comments